दीदी की रसोई ने सैकड़ों गरीब जरूरतमंद मजदूरों व बच्चों को बांटा निशुल्क भोजन- गंगेश्वर दत्त शर्मा

 नोएडा, गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के अभियान के तहत दीदी की रसोई की संचालिका व समाज सेविका रितु सिन्हा व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में दीदी की रसोई टीम ने 01 सितंबर 2021 को मजदूर बस्ती सेक्टर- 8, नोएडा बांस बल्ली मार्केट पर सैकड़ों गरीब, जरूरतमंद लोगों व बच्चों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।
 आज किए गए भोजन वितरण का प्रबंध महिला उन्नति संस्था की जिला प्रभारी रेनू बाला ने कराया। 
भोजन वितरण में पुलिस अधिकारी प्रीति गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता पूनम देवी, चंदा बेगम, इंदु यादव, भरत डेंजर, रमाकांत सिंह, जगलाल, शंभू आदि ने सहयोग किया।
 गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए स्थानीय नागरिकों ने सामाजिक कार्यकर्ता रितु सिन्हा, गंगेश्वर दत्त शर्मा, प्रीति गुप्ता, रेनू बाला, इंदु यादव, पूनम देवी, चंदा बेगम आदि को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। और गरीब लोगों की सेवा करने के कार्य के लिए सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।