नॉएडा महानगर कांग्रेस के महासचिव जितेंद्र अम्बवता ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन का किया स्वागत

आज दिनांक 4 सितंबर 2021 को नॉएडा महानगर कांग्रेस के वरिष्ट  महासचिव जितेंद्र अम्बवता के सेक्टर 29  गंगा शॉपिंग कार्यलय पर व्यापार प्रकोष्ट के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन का मिठाई खिला कर व फूल माला पहना कर स्वागत किया ।
   इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ट के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि आज भाजपा के राज मे पूरे प्रदेश के साथ जिले के व्यापारियों की बहुत समस्याए है ,जिनका कांग्रेस पार्टी द्वार निवारण के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा और जो जिम्मेदारी मुझे हमारी नेता राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी  आदणीय प्रियंका गांधी जी ,प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू जी व  व्यापार प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष  विनोद बंसल द्वारा दी गयी है उसका पूर्ण रूप से निर्वाहन किया जाएगा ।
     इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन, ऐआईसीसी राजकुमार भारतीय ,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर,ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार तंवर,महासचिव जितेंद्र अम्बवता ,उपाध्यक्ष ललित अवाना,पीसीसी अशोक शर्मा,महासचिव राजन बिष्ट,महासचिव सोविन्दर अवाना ,प्रेम शाह ,विनोद शाह,अशरफ,आसिफ मंसूरी,अरुण नागर,सूरज धामा,मनीष ,राजीव पुंडीर ,विजय चौहान ,संजू ,अमित जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।