आईडीएस मुख्यालय ने 21वां स्थापना दिवस मनाया

नई दिल्ली एकीकृत रक्षा स्टाफ (आईडीएस)  मुख्यालय ने दिनांक 1 अक्टूबर, 2021 को अपना 21वां स्थापना दिवस मनाया। चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चैयरमेन, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (एयर मार्शल बीआर कृष्णा) ने ट्राई-सर्विस बिरादरी के सभी सदस्यों और उनके परिवार को बधाई दी।

मुख्यालय आईडीएस को दिनांक 1 अक्टूबर, 2001 को एक ट्राई-सर्विस इकाई के रूप में 'संयुक्तता के माध्यम से जीत' के व्यापक आदर्श वाक्य के साथ स्थापित किया गया था। रक्षा सेवाओं के बीच संयुक्तता को बढ़ावा देने और रक्षा मंत्रालय (एमओडी) और अन्य विभागों और मंत्रालयों के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए, मुख्यालय आईडीएस ने पिछले दो दशकों में रक्षा को मजबूत करने जैसे प्रमुख राष्ट्रीय प्रयासों को बढ़ावा देने में रक्षा सेवाओं के प्रयासों का नेतृत्व किया है, जैसे उदाहरण के लिए खुफिया, मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर), सैन्य कूटनीति, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का निर्माण, रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी का संचालन, रक्षा साइबर एजेंसी और संयुक्त संगठन के तौर पर सशस्त्र बल विशेष अभियान प्रभाग।

सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की संस्था का निर्माण परिवर्तनकारी सुधार हैं, जिन्होंने रक्षा सेवाओं के आधुनिकीकरण एवं परिवर्तन तथा देश के उच्च रक्षा ढांचे में उनके एकीकरण के लिए बहुत आवश्यक उन्नयन एवं प्रोत्साहन दिया है। आईडीएस मुख्यालय रक्षा सेवाओं के एकीकरण, आधुनिकीकरण और परिवर्तन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।