कार्यालय परिसर में इकठ्ठा फालतू कबाड़ तथा प्रयोग में ना आने वाले सामान को हटाने के लिए स्वच्छता अभियान जारी रहेगा : डॉ. जितेंद्र सिंह

रामजी पांडेय

नई दिल्ली:केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान; प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2 अक्टूबर को अपने प्रभार के तहत 9 विभागों / मंत्रालयों में लंबित मामलों के निपटान के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान की प्रगति की आज समीक्षा की।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, अंतरिक्ष विभाग तथा परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव एवं प्रमुख तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस समीक्षा बैठक में भाग लिया।

 

इमेज https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001MPNW.jpg

 

बैठक के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह को यह जानकारी दी गई कि विशेष अभियान के अंतर्गत 20 दिनों से भी कम समय में भारत सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों में प्रयोग में लाई जा सकने वाली एक लाख वर्ग फुट से अधिक जगह निकाली गई है। उन्हें बताया गया कि इसी दौरान बेहद कम समय में लगभग 4 लाख बेकार फाइलों को निपटाया गया है, जिस पर केंद्रीय मंत्री संतोष प्रकट किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर सरकार में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान की समाप्ति पर उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री ने 2 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर 2021 की अवधि के दौरान लंबित मामलों के निपटान के लिए पहली अक्टूबर 2021 को एक विशेष अभियान शुरू किया था।