पिछले 47 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.20 प्रतिशत 2 प्रतिशत से कम बना हुआ

रामजी पांडेय

नई दिल्ली पिछले 24 घंटों में 52,69,137 लोगों को टीके की खुराक लगने के साथ, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक के अस्थायी रिपोर्टों के अनुसार 109.63 करोड़ (1,09,63,59,208) से पार पहुंच गया। यह उपलब्धि 1,11,61,268 सत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,79,823

 

दूसरी खुराक

92,86,242

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,83,73,172

 

दूसरी खुराक

1,60,78,615

18-44 आयु समूह

पहली खुराक

42,70,75,454

 

दूसरी खुराक

15,71,37,333

45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह

पहली खुराक

17,69,95,594

 

दूसरी खुराक

10,09,75,416

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,09,59,534

 

दूसरी खुराक

6,90,98,025

कुल

 

1,09,63,59,208

 

पिछले 24 घंटों में 11,961 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,37,87,047 हो गई है।

भारत की रिकवरी दर बढ़कर 98.25 प्रतिशत हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001PWIK.jpg

पिछले 136 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

पिछले 24 घंटे में 11,466 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं।

कोरोना के सक्रिय मामले वर्तमान में 1,39,683 है जो 264 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.41% है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।