अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण में तेजी ला रहे हैं: श्री राजीव चंद्रशेखर

रामजी पांडेय

नईदिल्ली:इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आज बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप कंपनियों के साथ दिवाली मनाई। बेंगलुरु में नैसकॉम और एसटीपीआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में, मंत्री ने स्टार्टअप कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। मंत्री ने उनकी यात्रा, उनके सामने आने वाली चुनौतियों और स्टार्टअप कार्यक्रम के लिए सरकार के सहयोग तंत्र को और मजबूत करने के बारे में उनके सुझावों के बारे में जाना।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1miety1O3X.jpeg

उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं के साथ डीपटेक, टेकवी और एसटीपीआई आईओटी ओपनलैब स्टार्टअप के साथ सार्थक और प्रभावी बातचीत की। मंत्री ने स्टार्टअप्स के गेम चेंजिंग समाधान को भी देखा, जिसने लोगों को अपनी डिजिटल समावेशन यात्रा में प्रभावित किया है। '2026 तक भारत में विशाल प्रौद्योगिकी परितंत्र विकसित करने की रणनीति' पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए, राजीव चंद्रशेखर ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के बारे में बात की। उन्होंने उल्लेख किया कि "प्रधानमंत्री ने तीन स्पष्ट उद्देश्यों के साथ वर्ष 2015 में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर – (i) लोगों के जीवन को बदलना (ii) आर्थिक अवसरों का विस्तार करना (iii) कुछ रणनीतिक प्रौद्योगिकियों में क्षमताओं का निर्माण करना। उन्होंने उल्लेख किया कि जिस तरह से भारतीय अर्थव्यवस्था ने महामारी के बाद वापसी की है, उसकी बहुत बड़ी वजह डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई मजबूत नींव है। एक बटन के क्लिक से देश के दूर-दराज के इलाकों में लोगों तक पहुंचा जा सकता है और एक-एक पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किया जाता है।