साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.59% पिछले 40 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है


नई दिल्ली:पिछले 24 घंटों में 57,44,652 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 140.31 करोड़ (1,40,31,63,063) से अधिक हो गया है। यह उपलब्धि 1,48,79,511 सत्रों के माध्यम से हासिल की गई है।

आज प्रातः 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,86,711

दूसरी खुराक

96,69,806

 

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,83,84,614

दूसरी खुराक

1,68,13,893

 

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

49,12,44,875

दूसरी खुराक

30,81,35,252

 

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

19,25,99,720

दूसरी खुराक

14,39,91,660

 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

12,03,05,713

दूसरी खुराक

9,16,30,819

कुल

1,40,31,63,063

 

पिछले 24 घंटों में 7,051 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,15,977 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत की रिकवरी दर 98.40% है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KNGA.jpg 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयास से दैनिक नए मामलों को 15,000 से कम रखना जारी है जो पिछले 57 दिनों से रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 6,650 नए मामले दर्ज किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003SI3L.jpg 

भारत में वर्तमान में सक्रिय मामले 77,516 पर है। सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 0.22 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004XYC9.jpg 

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,65,887 जाँच की गईं। भारत ने अब तक कुल 66.98 करोड़ (66,98,09,816) जाँच की हैं।

जबकि देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 40 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.59 प्रतिशत यानि 1% से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.57% रिपोर्ट की गई है। पिछले 81 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी वाले मामलों की दर 2% से नीचे और पिछले 116 दिनों से 3% से नीचे बनी हुई है।