राष्ट्रपति ने कहा : "नौसेना की स्वदेशीकरण की प्रतिबद्धता छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि है"


मुंबई:राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज मुंबई में एक औपचारिक समारोह में भारतीय नौसेना के 22वें मिसाइल वेसल्स स्क्वाड्रन को 'राष्ट्रपति मानक' प्रदान किया।

राष्ट्रपति का मानक  किसी सैन्य इकाई द्वारा राष्ट्र के लिए की गई सेवा को मान्यता देने के लिए सर्वोच्च कमांडर द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।


इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि “इस स्क्वाड्रन को मानक का दिया जाना इसके अतीत और वर्तमान के अधिकारियों और नाविकों द्वारा हमारे देश के लिए  की गई असाधारण सेवाओं का प्रमाण है।" उन्होंने पचास साल पहले 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों को डुबोने में 22वीं मिसाइल स्क्वाड्रन द्वारा निभाई गई भूमिका को याद किया।

आत्म निर्भर भारत की दृष्टि के हिस्से के रूप में स्वदेशीकरण के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "नौसेना की यह प्रतिबद्धता छत्रपति शिवाजी महाराज को एक श्रद्धांजलि है जिन्हें कई इतिहासकार सत्रहवीं शताब्दी में युद्ध के लिए तैयार भारतीय नौसैनिक बल के संस्थापक के रूप में मानते हैं।"