दीदी की रसोई ट्रस्ट ने शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा में जरूरतमंदों को दिया निशुल्क भोजन

रामजी पांडे
 नोएडा, 7 जनवरी 2022 को दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा व अन्य टीम के साथ शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर गरीब जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।
 इस अवसर पर रितु सिन्हा, गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों की निरंतर सेवा की जा रही है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
 इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार चौहान, सुधीर पुरवार, लोकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।