सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने जनपद वासियों को दी नववर्ष 2022 की शुभकामनाएं


 नोएडा, मजदूर संगठन सीटू और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की ओर से मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त  शर्मा ने सुख, शांति, समृद्धि और सभी के स्वस्थ जीवन की मंगल कामनाओं के साथ सभी मित्रों, कार्यकर्ताओं और देश व जनपदवासियों को सह परिवार नव वर्ष 2022 की शुभकामनाएं दी नववर्ष 2022 सभी के लिए मंगलमय हो यह वर्ष सभी के जीवन में शांति सद्भाव उल्लास तरक्की लाए साथ ही उन्होंने कहा नव वर्ष 2022 संघर्षों का वर्ष होगा 23 व 24 फरवरी 2022 को देश का मेहनतकश वर्ग हड़ताल करने जा रहा है! बीता वर्ष 2021 एक मुश्किलों से भरा वर्ष रहा है लेकिन जीत के साथ समाप्त हुआ है पूरे वर्ष बहादुरीपूर्ण  किसान आंदोलन छाया रहा जिसने देश में जन संघर्षों के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है। 1 वर्ष बाद मोदी सरकार को हार माननी पड़ी और तीन कृषि कानूनों को निरस्त करना पड़ा किसानों की मजबूत तथा एकजुट इच्छा शक्ति के समक्ष सरकार को झुकना पड़ा इस जीत ने मेहनतकश अवाम को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आप एकजुट हैं और लड़ते हैं तो आप जीतेंगे और अभी हाल ही में नोएडा के किसानों ने 122 दिन एकजुट होकर लड़कर नोएडा प्राधिकरण, जनप्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार को मांगे मानने के लिए मजबूर कर जीत हासिल की है।
 उन्होंने मेहनतकश आवाम से 23 व 24 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की जोरदार तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
 नव वर्ष  के कार्यक्रम के अवसर पर सीटू नेता पूनम देवी, लता सिंह, गंगेश्वर दत्त शर्मा, राजकरण सिंह, रामस्वारथ, राम सागर, माकपा नेता धर्मपाल सिंह, जनवादी महिला समिति के नेता चंदा बेगम आदि उपस्थित रहे।