महिलाएं बने आत्मनिर्भर तभी संभव है देश का विकास


 गोविन्द राणा बदायूं- गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सप्त दिवसीय शिविर का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. वंदना शर्मा के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ पोस्टर प्रतियोगिता से किया गया जिसका विषय था नारी सशक्तिकरण। उसके पश्चात मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर जिला उद्योग सुश्री जैस्मिन जी ने कहां की महिलाएं आत्मनिर्भर होने के बाद भी अपने फैसले खुद नहीं ले सकती, जिसके लिए महिलाओं को आगे आना होगा और अपना निर्णय खुद लेना होगा  तभी होगा देश का विकास इस अवसर पर प्राचार्य मैडम ने कहा कि नारी कभी अबला और बेचारी नहीं है बल्कि उसका अपना व्यक्तित्व है और जिसकी पहचान उसे खुद बनानी होगी राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता सिंह एवं डॉक्टर सोनी मौर्य ने स्वयं सेविकाओं को सशक्त बनने का संदेश दिया और कहा कि महिला सशक्तिकरण  यानी महिलाओं की आध्यात्मिक, राजनीतिक, सामाजिक या आर्थिक शक्ति में वृद्धि करना। भारत में महिलाएं शिक्षा, राजनीति, मीडिया, कला व संस्कृति, सेवा क्षेत्रों, विज्ञान व प्रौद्योगिकी आदि के क्षेत्र में भागीदारी कर रही हैं।इसके पश्चात स्वयं सेविकाओं ने अपने क्षेत्र बजरंग नगर में जाकर नारियों को सशक्त बनने आत्मनिर्भर बनने एवं घर के कार्य के साथ-साथ बाहर भी कार्य करने का कहा।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।