वाइब़ाकास्टिक इंप्लाईज यूनियन "सीटू" का वार्षिक चुनाव संपन्न, 28- 29 मार्च की हड़ताल में हिस्सा लेंगे कर्मचारी- गंगेश्वर दत्त शर्मा


रामजी पांडे
 नोएडा, मैसर्स- वाइब़ाकॉस्टिक नोएडा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बी- 190, फेस -2, नोएडा में कार्यरत कर्मचारियों की यूनियन वाइब़ाकास्टिक इम्पलाईज यूनियन संबद्ध सीटू का 13 मार्च 2022 को सफदर हाशमी पार्क साहिबाबाद पर वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। मतदान के जरिए संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर हुकम सिंह को 99, उपाध्यक्ष पद पर विकास कुमार को 95 राकेश कुमार को 74, महामंत्री पद पर गंगेश्वर दत्त शर्मा निर्विरोध, मंत्री पद पर सुनील पंडित 86, संयुक्त मंत्री पद पर सुदेश राघव 79, कोषाध्यक्ष पद पर अंकुश कुमार को 94, कार्यकारणी सदस्य के पद पर राम स्वारथ निर्विरोध, प्रवीण कुमार 74, विकास कुमार 56, वोट पाकर विजई घोषित हुए।
 सीटू जिला महासचिव राम सागर, जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने चुनी गई नई कमेटी सदस्यों को जीत की बधाई देते हुए कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया और 28 -29 मार्च 2022 को होने वाली दो दिवसीय हड़ताल को जनपद गौतम बुध नगर में सफल बनाने का की अपील किया।