अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर ट्राइफेड ने आजीविका सृजन के क्षेत्र में 75 आदिवासी महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया


नई दिल्ली पिछले कुछ वर्षों में,सभी क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता रहा है फिर चाहे वो सांस्कृतिक के क्षेत्र में या आर्थिक, राजनितिक या फिर सामाजिक के क्षेत्र में हो । इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के अनुरूप, ट्राइफेड ने श्री बिश्वेश्वर टुडू, माननीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री, श्री अनिल कुमार झा, सचिव, जनजातीय कार्य एवं श्री रामसिंह राठवा, ट्राइफेड के अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में, उन पहलुओ और कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया गया था जो देश भर से आदिवासी महिला कारीगरों और वन धन लाभार्थियों और आजीविका बढ़ाने की दिशा में उनके योगदान को प्रदर्शित करते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001B5KO.png

 

हाइब्रिड मोड में आयोजित इस समारोह के अवसर का जश्न मनाते हुए ट्राइफेड ने आदिवासी महिला अचीवर्स के प्रयासों को मान्यता देकर 75 आदिवासी महिलाओं के योगदान को सराहा एवं सम्मानित किया जिन्होंने अपने समुदायों में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को उनके योगदान और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए एक स्मारिका और प्रमाण पत्र प्रदान दिया गया।

माननीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री श्री बिश्वेश्वर टुडू ने मयूरभंज, ओडिशा की आदिवासी महिलाओं के साथ बातचीत की। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने बताया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं के प्रयासों और भूमिका का जश्न मनाने का अवसर है। मुझे खुशी है कि ट्राइफेड ने उपलब्धियों का जश्न मनाने और हमारी आदिवासी वंचित बहनों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए यह पहल की है। उनका संघर्ष और जिस दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने इस पर काबू पाया है और अपने परिवारों और समुदाय के भविष्य और आजीविका को सुरक्षित करने की दिशा में कुछ कदम उठाए हैं, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने यह भी कहा कि जनजातीय मामलों का मंत्रालय भारत के आदिवासियों की आजीविका बढ़ाने के प्रयास में ट्राइफेड को अपना समर्थन और सहयोग देता रहेगा।