AAP ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले के खिलाफ कार्यकर्ताओ का विरोध-प्रदर्शन

 
नोयडा। 31 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रदेशव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान नोएडा में पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी शामिल हुए। आप कार्यकर्ताओं ने यहां हमला करने वालों की गिरफ्तारी और घटना की सुप्रीम कोर्ट के नयायाधीश की निगरानी में जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
 
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर किये गये हमले की निंदा की। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि पंजाब में मिली करारी हार के बाद बीजेपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। वो अरविंद केजरीवाल जी को मारना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कल पुलिस की मौजूदगी में पुलिस के साथ भारतीय जनता पार्टी के गुंडे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उन्होंने घर के सीसीटीवी तोड़े और सिक्योरिटी के बूम बैरियर तोड़े। इससे साफ है कि वो उनको नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से वहां गये थे। भूपेन्द्र सिंह जादौन ने मांग की है कि यह काम भारतीय जनता पार्टी के गुंडो ने किया है। दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। इसलिए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिये। 

पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने जानकारी देते हुये बताया कि
कार्यक्रम में विनय पटेल मीनाक्षी श्रीवास्तव ,रामजी पांडे,  ओमवीर यादव पंकज अवाना संजय चेची प्रो ऐ के सिंह पूनम सिंह नितिन प्रजापति राकेश अवाना राहुल सेठ तरुन तंवर,डॉ बी पी सिंह,कुलदीप कुमार,मुन्ना गुप्ता,अनिल चेची,परशुराम चौधरी, उमेश गौतम,मुकेश प्रधान,अखंड प्रताप सिंह गुडू यादव,जय किशन जैसवाल,प्रीति उपाध्यक्ष, अनीता चौधरी, रिहाना खातून,नितिन प्रधान,कैलाश शर्मा,ऋषि बैसोया, सतीश कुमार,एडवोकेट प्रशान्त राज,दिलीप मिश्रा, अमित भारद्वाज, श्रीकांत वैद्य,मुकुल अवाना, भूपेन्द्र, आकाश,कमल मावी,राजेश उपाध्याय, प्रदीप सुनाईया,वीरेन चौधरी,गजेन्द्र चौधरी, अफजल चौधरी, राजीव कुमार इम्तियाज अली, उदय कुमार,नितिन प्रधान,सुमित चपराना,मनदीप अवाना, सुमित,सतवीर,राहुल, नवीन भाटी,रहीस ठाकुर, अफलातून, श्यामू रवि चौधरी,संदीप भाटी , नियामत, बब्लू, रिजवान, सरिता, अंजू,मुश्कान, पुष्पा,उदय कुमार, प्रमोद सिंह,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।