अनुकूलन संग्रहालयों को विकसित करते समय समावेशी प्रक्रियाओं पर बल देता है


नई दिल्ली जनजातीय कार्य मंत्रालय (एमओटीए) ने संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के सहयोग से नई दिल्ली के यूनेस्को हाउस में  'जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालय बनाने के सिद्धांतों और सिफारिशों' पर दो दिवसीय कार्यशाला (11-12 अप्रैल 2022) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का समन्वय संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा किया गया था जो पिछले कई वर्षों से मंत्रालय के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम कर रहा है।