आम आदमी पार्टी पानीपत ग्रामीण कार्यालय पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन मनाया गया


पानीपत:आज दिनाँक 14/04/22 को आम आदमी पार्टी पानीपत ग्रामीण कार्यालय पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर मध्य हरियाणा संयोजक (पूर्वांचल) अनिल पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहेब ने हमारे देश को एक अनोखा संविधान दिया है। आधुनिक भारत का निर्माण बाबा साहब ने स्वतन्त्र लोकतंत्र की मजबूती के लिए जन जन के हित मे किया था। बाबा साहब एक ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने देश के गरीबों, मजदूरों, महिलाओं व पिछड़े वर्ग के लोगों के हित मे एक अलौकिक संविधान का निर्माण किया। बाबा जी ने भारत के हर व्यक्ति को स्वतंत्रता दिलाने के लिये आजीवन संघर्ष किया। बाबा साहब ने देश की जनता को समान शिक्षा व रोजगार दिलाने के लिये एक स्वतंत्र लोकतंत्र से निर्मित संविधान का निर्माण किया। महिलाओं को पुरुषों की तरह समाज मे बराबर सम्मान मिले इसके लिये उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। अनिल पाण्डेय ने बताया कि आज बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर आम आदमी पार्टी देश के संविधान की रक्षा करते हुई हर व्यक्ति के जीवन मे खुशियां ला रही है। आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार,महिलाओं की सुरक्षा और आम आदमी के जीवन मे रोजमर्रा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर जनहित कार्य कर रही है।
   इस मौके पर मध्य हरियाणा शोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, जिला संयुक्त सचिव राजीव कंशल, मध्य हरियाणा सचिव (पूर्वांचल) अमित कुमार,प्रवक्ता राहुल सिंह, दीपेंद्र वत्स, पूर्व जिला सहसचिव अनिल शाह, पूर्व पानीपत शहरी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता उर्फ बिटटू, आप नेता देवेंद्र बंशल व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।