मई दिवस पर 5 साई एनसीओई में खेलो इंडिया क्षेत्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन

रामजी पांडेय

नई दिल्ली :मई दिवस के अवसर पर भारत भर के युवा तीरंदाजों ने रविवार को खेलो इंडिया जोनल तीरंदाजी टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में 4 जोनों के 600 तीरंदाजों ने भाग लिया। टूर्नामेंटों का आयोजन सोनीपत, इंफाल, कोलकाता, गुवाहाटी और औरंगाबाद में भारतीय खेल प्राधिकरण राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) में किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ENYH.jpg

रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाजों (पुरुषों और महिलाओं) ने साई एनसीओई में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर श्रेणियों में भाग लिया। एएआई ने साई के सहयोग से घरेलू स्तर पर प्रतियोगिताओं को बढ़ाने और व्यापक आधार पर जन भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रीय राज्यों के इच्छुक एथलीटों को शामिल करने और प्रतिस्पर्धा की अनुमति देने के उद्देश्य से इन टूर्नामेंटों का आयोजन किया। प्रत्येक माह के पहले रविवार को खेलो इंडिया मासिक तीरंदाजी प्रतियोगिताएं आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पिछले वर्ष नई दिल्ली में खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर 21) के शुभारंभ के दौरान इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन के महत्व का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह की प्रतियोगिताएं और प्रोत्साहन किसी भी एथलीट के लिए महत्वपूर्ण होते हैं और अगर हम इनका आयोजन करते रहें, तो एथलीटों को न केवल एक वर्ष में कई बार खेलने का मौका मिलेगा बल्कि आगे आने वाले महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों के लिए भी तैयार करने के अवसर मिलते रहेंगे। साई ने इसी भाव को ध्यान में रखते हुए खेलो इंडिया लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया है। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए महासंघों को भी धन्यवाद दिया था।