दीदी की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन- गंगेश्वर दत्त शर्मा

रामजी पांडे
 नोएडा, जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने 21 मई 2022 को ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प़ीति गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में शिव नगरी सैक्टर-17, नोएडा पर गरीब जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।
इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
 आज के भोजन वितरण कार्यक्रम में टीम की कार्यकर्ता  गुड़िया देवी, मन्जू शर्मा, आशा गुप्ता, संगीता चौधरी, रेखा शर्मा, मधू शर्मा, तनू शर्मा आदि ने सहयोग किया।