दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में महर्षि श्री मुरलीधर व्यास जी के सानिध्य में राष्ट्रीय कामधेनु गौकथा महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया


दिल्ली :  कामधेनु गौ कथा महोत्सव' के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 9 जून और 10 जून 2022 को जयंत वाटिका, अमृत विहार बुराड़ी दिल्ली - 84 में किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय संत महर्षि मुरलीधर व्यास जी के सानिध्य में जय भारत फाउण्डेशन द्वारा विश्व मानव परमार्थ ट्रस्ट व स्थानीय गणमान्य गौ भक्त परिवारों के सहयोग व योगदान फलस्वरूप किया गया।
9 जून को इस पावन गौ कथा कार्यक्रम का आरम्भ कलश यात्रा जो नत्थूपुरा के हनुमान मंदिर से निकल कर कलश स्थापना कथा पंडाल में की गयी। तत्पश्चात गणेश वंदना, गौ पूजा , गणेश वंदना पर सांस्कृतिक नृत्य, गौकथा, आरती से किया गया।

इस पावन सर्वजन हिताय 'राष्ट्रीय कामधेनु गौ कथा महोत्सव' कार्यक्रम में दिल्ली प्रान्त प्रमुख (राष्ट्र सेविका समिति में धर्म रक्षा प्रमुख) श्रीमती पूनम गौड़ जी के नेतृत्व में इस महोत्सव को भव्य रूप दिया गया। इस विशेष कार्यक्रम 'राष्ट्रीय कामधेनु गौ कथा महोत्सव' के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारे सनातन धर्म में गौ माँ के विशेष स्थान, योगदान और महत्व से जन - जन को अवगत कराना था। संत महर्षि मुरलीधर व्यास जी ने गौकथा में बताया कि सनातन धर्म की संस्कृति सबसे प्राचीन बताई जाती है लेकिन आज हम सब अपनी संस्कृति को भुलाए बैठे है। हमारी नयी पीढ़ी जो पाश्चात्य संस्कृति के पीछे भाग रही है और भारतीय संस्कृति के विषय में जानकारी के अभाव में भटक रही है। ऐसे धार्मिक कार्यकर्मों द्वारा हम अपनी पीढ़ी को जागरूक करते है। और यह भी जानकारी देते है कि गौ माँ राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है यह आध्यात्म, सामाजिक व आर्थिक रूप से सभी पहलुओं में अपना विशेष योगदान देती हैं। जन-जन को भांति-भांति प्रकार के लाभ देने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मुख्य भूमिका निभाती है। साथ ही भारत में गौ की दुर्दशा पर भी चिंता जताई और गौ के प्रति हो रहे कई असहनीय कृत्यों की भी निंदा की। जन -जन को गौ रक्षा हेतु आगे आने, गौ हित के काम करने, के लिए भी अपना योगदान देने की बात कही गयी।
धर्म के इस पावन कार्यक्रम में अन्य गणमान्य स्थानीय श्रद्धालु परिवारों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया जैसे राजकुमार प्रधान जी, राजेंद्र शर्मा जी, श्रीमती संध्या कुमारी जी, विनोद शर्मा जी, मनोज गौड़ जी, दिनेश गौड़ जी, अमित जी, दिलीप जी, संजय सिंह जी, प्रेमपाल जी। वही दूसरी और कार्यक्रम के कार्यकर्ता के रूप में योगदान रहा राजकुमार जी, अनमोल कुमार जी, मुकेश ठाकुर जी, रंजीत सिन्हा जी।
10 जून को गौ कथा, आरती, विशेष अतिथि सम्मान व विशाल सामूहिक हवन के बाद विशाल भंडारे के साथ पावन सर्वजन हिताय 'राष्ट्रीय कामधेनु गौ कथा महोत्सव' कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस पावन सर्वजन हिताय 'राष्ट्रीय कामधेनु गौ कथा महोत्सव' कार्यक्रम में माननीय विशेष अथितिगण गोपाल झा जी (पूर्व विधायक प्रत्याशी भाजपा), गौरव खारी जी (दिल्ली प्रदेश महामंत्री भाजपा), नरेंद्र भंडारी जी (वरिष्ठ पत्रकार), देवेंद्र पवार जी (वरिष्ठ पत्रकार) , के.के. राय जी, (VHP), धर्मराज जी (VHP), महंत श्री चंद्र प्रकाश जी और शिव नारायण दत्त तिवारी जी (दिल्ली प्रकोष्ठ पुजारी) शामिल रहे।