भूपेंद्र जादौन आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के बने पुनः जिलाध्यक्ष

 नोएडा:आज 14 जून 2022 को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सयोंजक अरविंद केजरीवाल जी के निर्देश पर राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने लखनऊ कार्यालय में प्रदेश के 16 जिलों के लिए मनोनीत जिलाध्यक्षों की दूसरी सूची जारी की जिसमे गौतमबुद्ध नगर में भूपेंद्र जादौन पर पुनः भरोसा जताते हुए जिले की जिम्मेदारी सौंपी है पिछले माह पहली सूची 26 जिलाध्यक्षों की जारी की जा चुकी है।जिले को आशा ही नही पूरा विस्वास है कि वह अपनी जिम्मेदारियों की पूर्व की ही निभाते रहेंगे व पार्टी को नई बुलंदियों पर ले जाएंगे

   बताते चले कि भूपेंद्र जादौन आम आदमी पार्टी के गठन के पूर्व अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे और पार्टी के  संस्थापक सदस्य है गौतमबुद्ध नगर की पहली जिला कार्यकारिणी के सदस्य रहे इसके बाद नोएडा विधानसभा और नोएडा महानगर के अध्यक्ष बने और बाद में गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष बने और अब पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी ने दी है पिछले 11 वर्षों में पार्टी की तरफ से दिल्ली, पंजाब,हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी के निर्देशानुसार कार्य किया। नोएडा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र जादौन को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी

संजीव निगम
मीडिया प्रभारी
AAP
9891264194