भारत का टीकाकरण अभियान परिमाण और गति में अद्वितीय


नई दिल्ली एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण अभियान ने आज 200 करोड़ के मील के पत्थर को पार कर लिया। आज दोपहर 1 बजे तक की अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार, देश भर में टीकों की कुल 2,00,00,15,631 खुराकें दी जा चुकी हैं। यह 2,63,26,111 सत्रों के माध्यम से अर्जित किया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002LN3G.jpg

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक ट्वीट में देशवासियों को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को ‘‘परिमाण और गति में अद्वितीय’’ बताया।