TAP NEWS दीदी की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा निशुल्क कपड़ा, पैड व भोजन- रितू सिन्हा

रामजी पांडे

नोएडा, जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने 05 अगस्त  2022 को ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में शिव नगरी सेक्टर 17, नोएडा मंदिर पर महिलाओं को एम सी पेड़ व गरीब जरूरतमंद बच्चों को कपड़ा व निशुल्क भोजन का वितरण किया।
इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन व जरूरत का सामान  का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
 भोजन, कपड़ा, पैड का वितरण कराने में इंदु देवी, भारती नेगी, निशा, केसरी देवी आदि टीम सदस्यों ने सहयोग किया।