प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के निर्देशानुसार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में 2 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 का आयोजन

रामजी पांडे

नई दिल्ली प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के निर्देशानुसार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में 2 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान कई लंबित मामलों का निस्तारण किया गया एवं मंत्रालय परिसर में स्वच्छता संबंधित गतिविधियों का संचालन किया गया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001XT28.jpg

 

स्वच्छता अभियान 2.0 के दौरान 5 सांसदों के सन्दर्भों, सभी लंबित कैबिनेट प्रस्तावों तथा 11 सार्वजनिक शिकायत के लंबित मामलों का निपटान किया गया।  साथ ही 500 फ़ाइलों की समीक्षा की गई जिनमें से 200 फ़ाइलों को स्क्रैप कर दिया गया।


इस विशेष अभियान के दौरान मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस ने अपने कार्यालय में सफाई कर स्वच्छता का सन्देश दिया। मंत्रालय की सचिव श्रीमती अनीता प्रवीन व अन्य अधिकारियों ने मंत्रालय परिसर में झाड़ू लगाकर अपने आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का सन्देश दिया। मंत्रालय के कर्मचारियों ने भी मंत्रालय की कैंटीन, कॉरिडोर, छत, कार्यालय तथा स्टोर रूम को साफ़ कर इस अभियान में अपना पूरा योगदान दिया।