अभियान का लक्ष्य खाली जगह का प्रबंधन और कार्यालयों में कार्यस्थल अनुभव को सुखद बनाना

रामजी पांडे

नई दिल्ली न्याय विभाग ने जैसलमेर हाउस, नई दिल्ली स्थित अपने परिसरों में विशेष अभियान 2.0 के तहत स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। विभाग ने अभियान की शुरूआत के दिन, यानी दो अक्टूबर, 2022 से ही हिस्सा लेना आरंभ कर दिया था। स्वच्छता अभियान की तैयारी 14 से 30 सितंबर, 2022 तक चली, जिसके दौरान स्थान की साफ-सफाई की गई। इसके अलावा अभियान की तैयारी के दौरान विभिन्न विषयों के लंबित मामलों की पहचान की गई। अभियान का ध्येय विभाग के तहत आने वाले दफ्तरों में जगह साफ करके उसे उपयोग लायक बनाना तथा कार्यस्थल के अनुभव को सुखद बनाना था।

न्याय विभाग, जैसलमेर हाउस, नई दिल्ली में सम्बंधित प्रभागीय प्रमुखों के कार्यालयों में चिह्नित स्थानों के बाहर और भीतर सफाई अभियान चलाया गया। सचिव (न्याय) श्री एसकेजी रहते ने नियमित समीक्षा बैठकें कीं, जिनमें विशेष अभियान 2.0 के तहत चलने वाली गतिविधियां का जायजा लिया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015OYL.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0023MT3.jpg