भारत के शीर्ष पोषण विशेषज्ञ और फिटनेस विशेषज्ञ एक नए टॉक शो फिट इंडिया के साथ नागरिकों को नए साल की फिटनेस योजना बनाने में मदद करने के लिए तैयार


 नई दिल्ली मुख्य बिंदु:

  • यह कार्यक्रम फिट इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम और यूट्यूब हैंडल पर 8 जनवरी से 26 फरवरी, 2023 तक प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे शुरू होगा
  • 8 वार्ताओं की पहली श्रृंखला का शीर्षक फिट इंडिया हेल्दी हिन्दुस्तान रखा गया है

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम - फिट इंडिया मूवमेंट नए साल में 'फिट इंडिया-संडे टॉक्स' नामक एक विशेष ऑनलाइन श्रृंखला शुरू करने के लिए तैयार है। यह कार्यक्रम जाने माने फिटनेस विशेषज्ञों और फिट इंडिया आइकन द्वारा एक ऑनलाइन टॉक शो है, जो, 8 जनवरी से 26 फरवरी, 2023 तक फिट इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम और यूट्यूब हैंडल पर प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे शुरू होगा। 8 वार्ताओं की पहली श्रृंखला को फिट इंडिया हेल्दी हिंदुस्तान नाम दिया गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, एक फिट राष्ट्र बनाने के लिए, फिट इंडिया संडे टॉक्स का उद्देश्य सभी आयु समूहों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के बीच फिटनेस, स्वस्थ भोजन और मानसिक कल्याण के महत्व को बढ़ावा देना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001OI74.jpg