दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, चेक गणराज्य के राजदूतों के पति-पत्नी, आईआईटीए पोषण विशेषज्ञ और जॉनवुड होटल के शेफ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल थे


नई दिल्ली नाइजीरिया के अबुजा में स्थित भारतीय उच्चायोग ने आज चांसरी परिसर में भारतीय समुदाय के सदस्यों, नाइजीरियाई गणमान्य व्यक्तियों और मीडिया के दोस्तों की उपस्थिति में मिलेट्स फूड फेस्टिवल और कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।

Description: Description: C:\Users\DELL\Downloads\IMG-20230128-WA0288.jpg


यह कार्यक्रम कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव श्री अभिलाक्ष लिखी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ साझेदारी में आयोजित किया गया,जो इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अबुजा में हैं।

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2023-01-28at19.52.533VV5.jpeg



इस अवसर पर, कई रेस्तरां ने अपने स्टॉल लगाए और मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभागियों को भोजन (बाजरा के साथ तैयार) परोसा। इस कार्यक्रम मेंआईआइटीए, इक्रीसेट, नाइजर स्टेट, फार्मर्स एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया और नाइजीरियन एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने भी भाग लिया और अपनी प्रदर्शनियां लगाईं। इसके अलावा कई सहयोगी संगठनों ने अपने फूड स्टॉल लगाए, जिनमें नाइजर स्टेट शोकेसिंग नाइजर स्टेट कुजीन का स्टॉल भी शामिल है। भारतीय उच्चायोग द्वारा पाक कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 16प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Description: Description: C:\Users\DELL\Downloads\IMG-20230128-WA0289.jpg



दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, चेक गणराज्य के राजदूतों के पति-पत्नी, आईआईटीए पोषण विशेषज्ञ और जॉनवुड होटल के शेफ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल थे। नाइजर स्टेट के कलाकारों और केंद्रीय सूचना और संस्कृति मंत्रालय के कई सांस्कृतिक प्रदर्शन भी आज के कार्यक्रम का हिस्सा थे।

Description: Description: C:\Users\DELL\Downloads\IMG-20230128-WA0268.jpg

अबुजा में भारतीय उच्चायोग ने नाइजीरिया मिलेट पहल के एक भाग के रूप में नाइजर स्टेट के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। माननीय एच.आर.एच. अल्ह डॉ.याहया अबुबकर, एत्सू नुपे और अध्यक्ष, नाइजीरिया मिलेट पहल, माननीय अल्हाजी अहमद इब्राहिम मताने, नाइजर सरकार के सचिव, अबुबकर जी अब्दुल्लाही, निदेशक संघीय कृषि विभाग, नाइजीरिया, कई राजदूतों, पारंपरिक शासकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। एचआरएच अल्ह डॉ याहया अबुबकर, श्री अभिलाक्ष लिखी, अपर सचिव, निदेशक केंद्रीय कृषि विभाग और उच्चायुक्त ने इस अवसर पर अपनी बात कही।

इस अवसर पर बोलते हुए, श्री लिखी ने कहा, नाइजीरिया में"बाजरा कार्यक्रम", जो अफ्रीकी महाद्वीप का दूसरा सबसे अमीर और सबसे अधिक आबादी वाला देश है, बाजरा पर दक्षिण-दक्षिण सहयोग और सहयोग की सच्ची भावना से पर्यावरण के अनुकूल, स्वस्थ "पोषक-अनाज" के प्रचार और उत्पादन के लिए एक लॉन्चिंग पैड बन सकता है। उन्होंने कहा, बाजरा ने उप-सहारा अफ्रीका और एशिया में 7000वर्षों से लाखों लोगों के लिए एक पारंपरिक अनाज के रूप मेंसेवा की है, और अब इसे दुनिया भर में चावल और गेहूं के मुख्य भोजन के विकल्प के रूप में पुनर्जीवित किया जा रहा है।