रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अपनी यात्रा के दौरान देश के सबसे दक्षिणी हिस्से इंदिरा पॉइन्ट का दौरा किया


नई दिल्ली रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन यानी 6 जनवरी, 2023 को देश के सबसे दक्षिणी हिस्से इंदिरा पॉइन्ट का दौरा किया। उनके साथ अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ (सीआईएनसीएएन) लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह भी थे। श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा तैयारियों की समीक्षा की और सैनिकों को क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

image00182D1.jpg