खेलो इंडिया शीतकालीन खेल इस महीने 10 से 14 तारीख के दौरान जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग में होंगे


 नई दिल्ली केन्द्रीय सूचना और प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा के साथ जम्मू स्थित राजभवन में तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेल के शुभंकर, थीम सॉन्ग और जर्सी को लॉन्च किया।

लॉन्च के दौरान, श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया शीतकालीन खेल खेलो इंडिया अभियान का एक हिस्सा है, जो युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और भारत को वैश्विक मंच पर एक उभरती हुई सॉफ्ट स्पोर्ट्स पावर बनाने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच है।