केंद्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज पूर्वोत्तर के चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की


 नई दिल्ली केंद्रीय उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज पूर्वोत्तर के चार राज्यों यानी असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की।

श्री जी. किशन रेड्डी ने राज्य सरकारों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि धन प्रवाह की केंद्रीय नोडल एजेंसी-सीएनए प्रणाली का उचित कार्यान्वयन और केंद्रीय नोडल एजेंसी-सीएनए खाते में बिना खर्च की गई बची हुई राशि की समय पर वापसी सुनिश्चित करें।

श्री रेड्डी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट व्यय पर भी चर्चा की और राज्य सरकार से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय-एमडीओएनईआर को गुणवत्तापूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आह्वान किया। उन्होंने राज्यों को सूचित करते हुए कहा कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की फील्ड टेक्निकल स्टेट्स यूनिट्स (एफ़टीएसयूएस) राज्यों में सभी आवश्यक सहायता और समन्वय प्रदान करने के लिए स्थापित की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्यों को बजटीय आवंटन का 100 प्रतिशत उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए।