फिनटेक ईकोसिस्टम भारत की उद्यमिता और आत्मविश्वास का शानदार उदाहरण है: राज्यमंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर

रामजी पांडे 

 नई दिल्ली केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने आज मुंबई में कहा कि इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाने वाला इंडिया एआई प्रोग्राम दुनिया में सार्वजनिक तौर पर एकत्रित सबसे बड़े डेटासेट में से एक होगा।

 

श्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि फिनटेक ईकोसिस्टम के साथ इंडिया एआई प्रोग्राम फिनटेक और इंटरनेट की अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

मुंबई में मनीकंट्रोल इंडिया फिनटेक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए श्री राजीव चंद्रशेखर ने भारत में फिनटेक ईकोसिस्टम के विकास औऱ देश के टेकडे में इसकी भूमिका का उल्लेख किया।