सरपंचो पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस हों : विमल किशोर

सोनीपत हरियाणा की बीजेपी जेजेपी गठबंधन की तानाशाह सरकार द्वारा पंचकूला में सरपंचों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के बाद दर्ज किए मुकदमों के विरोध आम आदमी पार्टी के दर्जनो कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता विमल किशोर के नेतृत्व में गीता भवन चौक पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंका व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विमल किशोर ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों पर लाठी चार्ज करने के बाद सरपंचों पर मुकदमे दर्ज करना सरासर सरकार की तानाशाही हैं और सीधे सीधे लोकतंत्र की हत्या है 

उन्होने कहा कि बीजेपी जेजेपी की सरकार लाठी गोली की सरकार है जो हर आन्दोलन को लाठी गोली से कुचलना चाहती है

विमल किशोर ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज कर्मचारियों पर लाठीचार्ज 
युवाओं पर लाठीचार्ज 
सरपंचों पर लाठीचार्ज 
विपक्ष पर लाठीचार्ज 
तो फिर लोकतंत्र कहां ?
कहने को हरियाणा में लोकतंत्र है लेकिन वास्तव में हरियाणा में अघोषित आपातकाल है

विमल किशोर ने हरियाणा सरकार से मांग की कि सरपंचों पद दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं तथा लाठीचार्ज करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र हुड्डा पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद धनखड के साथ सतनारायण शर्मा,प्रताप शर्मा,सतीश लोहमोड,संदीप हुड्डा,सुनील कुमार,ताराचन्द,रोहित,मदन,विक्रम,नकीन मेहरा,ब्रह्म सिंह दहिया सहित आम आदमी पार्टी के दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।