यह प्रदर्शनी राष्ट्र निर्माण एवं स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करती है और उनके योगदान के अज्ञात पहलुओं पर प्रकाश डालती है: श्री अर्जुन राम मेघवाल

रामजी पांडे

 नई दिल्ली राष्ट्रीय अभिलेखागार के 133वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अभिलेखागार में “महिलाएं और राष्ट्र निर्माण: 1857 से गणतंत्र तक” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।  

इस अवसर पर श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम, जिसमें महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, के गुमनाम नायकों के योगदानों को सामने लाने का विचार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का था। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में राष्ट्र निर्माण और 1857 से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक में महिलाओं के योगदान को रोचक तरीके से दर्शाया गया है। दुर्गावती देवी और कस्तूरबा गांधी का उदाहरण देते हुए, श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह प्रदर्शनी उनके योगदान के महत्वपूर्ण एवं अज्ञात पहलुओं पर प्रकाश डालती है।