भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर द्वारा बीज प्रसंस्करण व भंडारण सुविधा का शुभारंभ

रामजी पांडे 

 नई दिल्ली भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) के भारतीयचरागाह एवं चरागाह अनुसंधान संस्थान, झांसी में बीजप्रसंस्करण व भंडारण सुविधा का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवंकिसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस मौके पर महिला कृषक सम्मेलन भी हुआ।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने आईसीएआर केमहानिदेशक डा. हिमांशु पाठक, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषिवि.वि., झांसी के कुलाधिपति डा. पंजाब सिंह व कुलपति डा.ए.के. सिंह तथा भारतीय चरागाह एवं चरागाह अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. अमरेश चंद्रा के साथ तकनीकों वगतिविधियों का अवलोकन भी किया। इस प्रकार की बीज प्रसंस्करण की 3 इकाइयां संस्थान मुख्यालय के अलावाधारवाड़ व श्रीनगर स्थित क्षेत्रीय शोध केंद्रों पर बनाई गई है,जिनका वित्त पोषण कृषि मंत्रालय द्वारा 3.7 करोड़ रु. सेकिया गया है। महिला कृषक सम्मेलन में संस्थान- केंद्रों परसंचालित अनुसूचित जाति उप-परियोजना के तहत 50 लाखरु. की लागत के कृषि उपकरणों का वितरण लाभार्थी महिलाकृषकों को किया गया।

श्री तोमर ने अनुसूचित जाति उप-परियोजना के जरियेकिसानों व महिला कृषकों के सशक्तिकरण के लिए संस्थानके प्रयासों की सराहना की एवं संस्थान द्वारा विकसित 300 से अधिक चारा फसल किस्मों व विभिन्न तकनीकों केविकास के लिए भी संस्थान के वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संस्थान के विभिन्नशोधों को अधिकाधिक कृषक प्रक्षेत्र तक पहुंचाने पर जोरदिया। साथ ही, किसानों के लिए भारत सरकार द्वारा चलाईजा रही विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं से अवगत कराते हुए देश में पानी एवं चारे की पर्याप्त उपलब्धता की दिशा मेंऔर अधिक कार्य करने पर जोर दिया।