आप नेता अनिल पांडेय को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सोनीपत आम आदमी पार्टी पानीपत ग्रामीण हरियाणा के दिग्गज नेता अनिल पांडेय को पूरी टीम राजीव कंसल, विजय गर्ग,देवेंद्र बंसल, मनीष दुवे और अन्य साथियों के साथ पीरागढ़ी चौक दिल्ली में मोदी सरकार की असंवैधानिक नीतियों के खिलाफ आंदोलन करते हुए दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आप सबको विदित हो कि केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं और हरियाणा प्रदेश के कई नेताओं ने आज दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर मोदी हटाओ देश बचाओ जैसे देश हित नारे बाजी किया और देश के संविधान की रक्षा के लिए मोदी सरकार के गलत नीतियों खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिससे परेशान मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं को गिरफ्तार करवाया। इस मौके पर दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के बहुत सारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्त में लिया।