प्रधानमंत्री ने नागरिकों द्वारा किए गए वॉयसओवर के साथ नई संसद का वीडियो साझा किया

नई दिल्ली प्रधान मंत्री ने पीएम के अनुरोध के अनुसार नागरिकों द्वारा अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए किए गए वॉइसओवर के साथ नई संसद का वीडियो साझा किया है।   

उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी का वॉयसओवर वीडियो भी साझा किया। 

प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो को रीट्वीट करते हुए कहा:

“कई लोग #MyParliamentMyPride पर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। बहुत ही भावुक आवाज के माध्यम से वे गर्व की भावना व्यक्त कर रहे हैं कि हमारे देश को एक नई संसद मिल रही है जो लोगों की आकांक्षाओं को और अधिक जोश के साथ पूरा करने के लिए काम करती रहेगी।