2023 कोविड-19 को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी हुए

राष्ट्रीय खबरें  कोविड-19 की स्थिति और दुनिया भर में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज में हुई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19  को लेकर यात्रियों के लिए जरूरी दिशानिर्देशों को पहले से अधिक आसान बना दिया है।

यह दिशानिर्देश देशभर में 20 जुलाई, 2023 से प्रभावी हो जाएंगे, भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के यादृच्छिक 2 प्रतिशत उपसमूह के आरटी-पीसीआर आधारित परीक्षण की पहले की आवश्यकताएं अब हटा दी गई हैं।

हालांकि, एयरलाइंस के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों द्वारा कोविड-19 के संदर्भ में जरूरी उपायों का पालन करने की पूर्व सलाह लागू रहेगी।

कोविड-19 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट ( https://www.mohfw.gov.in/ ) पर उपलब्ध करा दिया गया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय इस पर लगातार बनाए रख रहा है