राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में किसान महापंचायत आयोजित Tap News India

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में गंगा एक्सप्रेस हाईवे के स्थान पर किसानों की समस्या के संबंध में किसान महापंचायत का  आयोजन किया गया जिस पंचायत की अध्यक्षता सरदार जगजीत सिंह ने की एवं मंच का संचालन जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अशोक डीगरा ने किया किसान महापंचायत में किसानों की विभिन्न संगठन भारतीय किसान यूनियन (बलराज) भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) राष्ट्रीय सैनिक संस्था अपनी टीम के साथ सम्मिलित हुए।

महापंचायत आयोजित:
 राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से जनपद बिजनौर,सहारनपुर,अमरोहा,मेरठ, सम्भल
आदि जनपदों से किसान एकत्रित हुए   राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों की हुंकार और किसानों का दबाव देखते हुए प्रशासन अधिकारी तत्काल ही एस०डी०एम गढ़मुक्तेश्वर एवं सी०ओ० धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता  की ,वार्ता विफल होने पर सर्व सहमति से निर्णय हुआ की सोमवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी से बात करने की बात कही किसान नेताओं ने तय किया  कि किसानों का 31 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिलेगा।

 धरना: अनिश्चितकालीन चलता रहेगा जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता ,महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह जी ने घोषणा की कि सिंभावली भूमि अधिग्रहण प्रकरण को देखते हुए  7 अगस्त को हर जिले में जिलाधिकारी को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा उन्होंने कहा किसान पर अत्याचार कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा प्रशासन सिंभावली भूमि अधिग्रहण मामले को जल्द से जल्द सुलझा ले किसान को मजबूर ना करें कठोर निर्णय लेने पर अगर किसान ने कठोर निर्णय लिए तो उसके जिम्मेदार प्रशासन अधिकारी होंगे।

पंचायत में उपस्थित रहे लोग:
 पंचायत में  पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवक्ता प्रभारी एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव वीरपाल सिंह, कैलाश लांबा  चौधरी,  मेरठ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह,मेरठ मंडल प्रभारी तरुण सिवाल मंडल प्रभारी अमरोहा राजवीर सिंह, जिला अध्यक्ष हापुड़ वीरेश चौधरी जिला अध्यक्ष बिजनौर विनोद कुमार बिट्टू जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह घरना अघ्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह, जिला संयोजक नरेंद्र सिंह  राजपाल सिंह,व सुधीर चौधरी, मदन सिंह गुड्डू, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी,भारतीय किसान यूनियन (बलराज)के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी,रेखा सिवाल व हजारों की तादाद में किसान  पंचायत में मौजूद रहे