दीदी की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा निशुल्क भोजन व कपड़े


 नोएडा, जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में शनि मंदिर सेक्टर- 14 ए, नोएडा के पास मजदूर बस्ती पर गरीब जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।
तथा सेक्टर- 78, नोएडा मजदूर बस्ती में जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का वितरण किया। कपड़ा वितरण में ट्रस्ट की वरिष्ठ पदाधिकारी गुड़िया देवी व राखी प्रियंका ने सहयोग किया।

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
भारी बारिश के बावजूद भी दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण के कार्य को लोगों ने काफी सराहा और टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।