शांतिकुंज हरिद्वार से आए शक्तिकलश का पूजन के साथ हुआ पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ tap news india


 बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना पर वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के महा प्रयाण दिवस पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। आत्मीय परिजनों ने गुरु दीक्षा ली।
वहीं उझानी में 2 से 5 नवंबर तक होने जा रहे नारी सशक्तिकरण के निमित्त राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से आए शक्तिकलश भगवान का वेदमंत्रोंच्चारण के साथ पूजन किया गया।

जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि यज्ञीय ऊर्जा से जीवनी शक्ति का संचार होता है। शक्तिपीठ परिब्राजक सचिन देव ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के महा प्रयाण दिवस पर 11 आत्मीय परिजनों ने गुरु दीक्षा ली। ध्रुव यादव ने बताया कि उझानी में 2 से 5 नवंबर तक नारी सशक्तिकरण राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ बारीबाला बाईपास के समीप संजरपुर रोड पर पूर्व शिक्षक जय सिंह यादव के कृषि फार्म पर होने जा रहा है।

 यज्ञ के लिए 100 से अधिक आत्मीय परिजन शांतिकुंज हरिद्वार से शक्तिकलश लेकर आए। जिसका गायत्री शक्तिपीठ पर पूजन के साथ ही शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर भाव भरा आमंत्रण दिया जाएगा। यज्ञ के लिए कई लोगों ने समयदान और अंशदान का संकल्प लिया।

इस मौके पर सुरेंद्रनाथ शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, कालीचरण पटेल, सुखपाल शर्मा, रघुनाथ सिंह,पुष्पा देवी, मीना, भूदेवी, रजनी मिश्रा, ममता, माया सक्सेना, सुरेंद्र पाल, अनवीर, धर्मपाल, कुंवर पाल, मोना यादव, बृजेश कुमारी, शिशिर पटेल, राजेश्वरी, प्रज्ञा, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।