जनवादी महिला समिति ने जनसंपर्क अभियान चलाकर महिला रैली में शामिल होने की किया अपील


नोएडा, सरकार की महिला व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति 5 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से जंतर मंतर नई दिल्ली पर बीजेपी- आरएसएस हटाओ महिला बचाओ देश बचाओ नारे के साथ विशाल महिला रैली का आयोजन करने जा रही है।
उक्त रैली की तैयारी में नोएडा व ग्रेटर नोएडा में जनवादी महिला समिति की जिला नेता चंदा बेगम, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, लता सिंह, पूनम देवी, आशा यादव आदि कार्यकर्ताओं ने आज भी जोरदार तरीके से जनसंपर्क अभियान चलाकर महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इकट्ठा होकर 5 अक्टूबर 2023 को जंतर मंतर नई दिल्ली पर होने वाली महिला रैली में पहुंचने की अपील किया।