एडवा ने जंतर मंतर पर किया बीजेपी- आरएसएस हटाओ, महिला बचाओ, देश बचाओ महिला रैली-आशा यादव


नोएडा, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला हिंसा, सांप्रदायिकता के खिलाफ एवं शिक्षा व राशनिंग व्यवस्था में सुधार और अन्य कई जन मुद्दों/ मांगों को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने  जंतर-मंतर नई दिल्ली पर भाजपा- आरएसएस हटाओ महिला बचाओ देश बचाओ नारे के साथ विशाल महिला रैली का आयोजन किया उक्त रैली में नोएडा व ग्रेटर नोएडा से जनवादी महिला समिति सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 

समिति की नेता आशा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र में आई है तब से महिलाओं का जीना दुभर हो गया है, बढ़ती महंगाई- बेरोजगारी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है तथा महिला व सांप्रदायिक हिंसा में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है इसीलिए जनवादी महिला समिति ने बीजेपी- आरएसएस हटाओ, महिला बचाओ, देश बचाओ नारे के साथ 5 अक्टूबर 2023 को जंतर मंतर पर विशाल देशव्यापी महिला रैली का आयोजन किया गया जिसमें पूरे देश से महिलाओं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नोएडा से महिलाओं का नेतृत्व जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, चंदा बेगम, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, सरस्वती लता सिंह ने किया। ग्रेटर नोएडा से महिलाओं का नेतृत्व तिलक देवी सुमन, पूनम, रीना, राजेश, प्रेमवती, रईसा, वंदना, बबीता, जोगेंदी, रीना भाटी, महेंद्री, सुनीता, पूनम भाटी व किसान सभा के नेता अजीपाल भाटी, अजब सिंह, विनोद भाटी, संतराम, सुशांत भाटी, मास्टर वीर सिंह, गजराज भाटी ने किया।

महिलाओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, पूनम देवी, रामस्वारथ के नेतृत्व में दर्जनों सीटू कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
रैली को जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय नेता मरियम ढबले, आशा शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं में संबोधित किया।