अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ) और एनईपी-2020 प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने के लिए सही इको-सिस्टम बनाएगी"


नई दिल्ली केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन 'डैशबोर्ड' पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल संसद के प्रश्नों, संसद के अधिनियमों तथा भारत सरकार की राजपत्र अधिसूचनाओं के साथ-साथ कैबिनेट नोटों सहित रियल टाइम, त्वरित और प्रभावी संसदीय कार्य करेगा।

मंत्री महोदय ने इससे पहले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मुख्यालय 'प्रौद्योगिकी भवन' के परिसर में नए ऑडिटोरियम-सह-अतिथि गृह परिसर की आधारशिला रखी। उन्होंने स्थल पर पट्टिका का अनावरण किया और भूमि पूजन में भी भाग लिया।

नया 500 सीटों वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम ब्लॉक (5000 वर्ग मीटर) प्रौद्योगिकी भवन परिसर में डबल बेसमेंट कार पार्किंग सुविधा (9000 वर्ग मीटर) के साथ बनाया जा रहा है। ऑडिटोरियम ब्लॉक को 24 महीने में पूरा करने की योजना है। इरकॉन आईएसएल परियोजना के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार है।

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर संसद के प्रश्नों, कैबिनेट नोटों, संसद के अधिनियमों और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से संबंधित भारत सरकार की राजपत्र अधिसूचनाओं के लिए विभाग के सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन 'डैशबोर्ड' लॉन्च करते हुए कहा कि नया पोर्टल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की सभी गतिविधियों के लिए डैशबोर्ड के रूप में काम करेगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से सदस्य के प्रोफाइल सहित विभिन्न मानकों पर संसद के प्रश्नों का विश्लेषण करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रेरित तकनीक का उपयोग करने का आह्वान किया।