कोई भी कहीं से भी भाग ले सकता है और प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है


 नई दिल्ली संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को भारत द्वारा संविधान को अंगीकार किए जाने के साथ ही साथ इसके द्वारा समर्थित आदर्शों और सिद्धांतों को रेखांकित करने और हमारे संस्थापकों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।

संविधान दिवस मनाने के लिए  संसदीय कार्य मंत्रालय सभी नागरिकों को संविधान क्विज और प्रस्तावना के

ऑनलाइन वाचन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। अधिक से अधिक  जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय ने दो वेब पोर्टल चालू किये हैं। ये वेब पोर्टल हैं:

• 22 आधिकारिक भाषाओं और अंग्रेजी में संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाइन वाचन: https://readpreamble.nic.in/ ;

• ऑनलाइन क्विज़ ("भारत: लोकतंत्र की जननी": https://constitutionquiz.nic.in/

Image

ये पोर्टल हर किसी के लिए उपलब्ध हैं और कोई भी इसमें भाग ले सकता है और भागीदारी का प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार तैयार किए गए प्रमाणपत्रों को #SamvidhanDiwasका उपयोग करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा सकता है।