नागरिकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पलक्कड़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा

नई दिल्ली केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में आम नागरिकों तक जानकारी पहुंचाने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी आउटरीच पहल विकसित भारत संकल्प यात्रा ने पलक्कड़ जिले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस यात्रा के माध्यम से कल थेनकुरिसी जंक्शन और कोट्टई में स्थानीय समुदायों को सफलतापूर्वक इसमें शामिल किया गया, जागरूकता फैलाई गई और विभिन्न सामाजिक कल्याण एवं विकास कार्यक्रमों के बारे में ज्ञान के साथ आम जनों को सशक्त बनाने वाली सूचनाओं का प्रसार किया गया।

 

थेनकुरिसी में आयोजित कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री की प्रमुख योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव का उल्लेख किया गया। थेनकुरिसी कार्यक्रम कुझलमन्नम ब्लॉक पंचायत के अध्यक्ष टीके देवदास और थेनकुरिसी ग्रामपंचायत के अध्यक्ष भार्गवन के नेतृत्व में शुरू हुआ और इन दोनों ने सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचाने में केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की।