दीदी की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंद लोगों के लिए किया भंडारे का आयोजन - गंगेश्वर दत्त शर्मा

 नोएडा, जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में मजदूर बस्ती शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारे का वितरण किया। भंडारे में सैकड़ो जरूरतमंद लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
 दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण के कार्य को लोगों ने काफी सराहा और टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।

भंडारे में आज के भोजन का प्रबंध बैंक से रिटायर अधिकारी श्री हरीश ठाकवानी जी सेक्टर- 15 नोएडा ने अपनी शादी की सालगिरह के उपलक्ष में और पुलिस अधिकारी प्रीति गुप्ता जी ने अपनी वैष्णो देवी की यात्रा  सकुशल संपन्न होने की खुशी में किया। दीदी की रसोई ट्रस्ट टीम की ओर से दोनों का आभार व्यक्त किया गया और हरीश ठाकवानी जी को शादी की सालगिरह की बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगल में जीवन की कामना व्यक्त किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ सहयोगी प्रीति गुप्ता जी, हरीश ठाकवानी जी सहित कई ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।